छत्तीसगढ़

रायपुर : भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र पाकर खिल उठे हितग्राही नागरिकों के चेहरे

Nilmani Pal
8 Jan 2026 12:57 PM IST
रायपुर : भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र पाकर खिल उठे हितग्राही नागरिकों के चेहरे
x

रायपुर- केन्द्र सरकार की अभिनव लोक कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान घटक का क्रियान्वयन रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में नगर निगम रायपुर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के मार्गनिर्देशन में तेज गति से निरन्तर प्रगति पर है.

नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, पार्षद ममता सोनू तिवारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान घटक के अंतर्गत मकान निर्माण प्रारम्भ करने हितग्राही नागरिकों को रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्रदत्त किये, तो भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्राप्त कर हितग्राही नागरिकों के चेहरे खिल उठे.

Next Story
null