छत्तीसगढ़

रायपुर में धर्मांतरण के अड्डे का बजरंग दल ने किया भंडाफोड़, पुलिस हिरासत में कई लोग

Nilmani Pal
12 Oct 2025 11:36 AM IST
रायपुर में धर्मांतरण के अड्डे का बजरंग दल ने किया भंडाफोड़, पुलिस हिरासत में कई लोग
x

रायपुर। धर्मांतरण के अड्डे का बजरंग दल ने भंडाफोड़ किया। पुलिस की टीम मौके से धर्मांतरण करा रहे कई लोगों को हिरासत में लिया है। घटना रायपुर की बताई जा रही है। धर्मांतरण रोकने बजरंग दल हमेशा एक्टिव रहते है। जनता से रिश्ता वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लेकिन छग पुलिस की बैच वाले जवान वीडियो में नजर आ रहे है। जो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रहे है।


हो चुकी है मारपीट

सरस्वती नगर के कुकुरबेड़ा इलाके में धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद थाना परिसर में ही एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों को जमकर पीटा। पूरी घटना पुलिस के सामने हुई थी। इससे पहले पुरानीबस्ती, खमतराई में भी बवाल हो चुका है। धर्मांतरण को लेकर शहर की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। पहले सामान्य विरोध-प्रदर्शन करते थे, लेकिन मामला अब मारपीट तक पहुंच गई है। इस स्थिति को अफसर संभाल नहीं पा रहे हैं।

Next Story
null