छत्तीसगढ़

रायपुर एक्सीडेंट: स्कूटी सवार महिला की मौत, आई तेज रफ्तार बस की चपेट में

jantaserishta.com
27 July 2021 7:31 PM IST
रायपुर एक्सीडेंट: स्कूटी सवार महिला की मौत, आई तेज रफ्तार बस की चपेट में
x

रायपुर। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से मोपेड सवार महिला की मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर सिविल लाइन निवासी पदनी यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी परिचित महिला के साथ मोपेड में तेलीबांधा स्थित पेट्रोल पंप जा रही थी। तभी बस क्रमांक सीजी 08/एके/8100 का चालक लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए स्कूटी को ठोकर मार दी। इससे पीड़िता और सवार सहेली स्कूटी सहित जमीन पर गिर गईं। बस के पहिए से स्कूटी सवार महिला का सिर कुचला गया और मौके पर मौत हो गई। प्रार्थी के दाहिने हाथ की कोहनी और दाहिने घुटने में चोट लगी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story