छत्तीसगढ़

रायपुर: डॉ. आशीष सिन्हा के खिलाफ मौदहापारा थाना में नई शिकायत दर्ज

Shantanu Roy
12 Feb 2026 11:08 PM IST
रायपुर: डॉ. आशीष सिन्हा के खिलाफ मौदहापारा थाना में नई शिकायत दर्ज
x
छग
Raipur. रायपुर। पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (जे.एन.एम. मेडिकल कॉलेज), रायपुर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की गई है। यह नई शिकायत उनके खिलाफ पहले दर्ज सेक्सुअल हैरेसमेंट और छेड़छाड़ के मामले से जुड़ी हुई है। आरोप है कि डॉ. सिन्हा ने नौकरी बचाने के लिए डीन, जे.एन.एम. मेडिकल कॉलेज और आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग को दिए गए एफिडेविट में सरेंडर की तारीख गलत दर्शाई। इस मामले में
मौदहापारा
थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, डॉ. आशीष सिन्हा पर 4 जुलाई 2025 को उनके विभाग की एक छात्रा ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया था। छात्रा ने आरोप लगाया कि डॉ. सिन्हा उन्हें अपने केबिन में बुलाकर अश्लील हरकतें करते थे।


इंटरनल एग्जाम में पास न करने की धमकी भी देते थे। शिकायत में यह भी उल्लेख था कि डिजिटल माध्यम से भी प्रोफेसर लगातार गलत ऑफर देते रहे। एफआईआर दर्ज होने के बाद डॉ. सिन्हा लगभग 2 महीने तक फरार रहे। इस दौरान उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए सेशन कोर्ट, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में आवेदन किया, जो तीनों स्तरों पर खारिज हो गया। अंततः 8 सितंबर 2025 को उन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया और गैर-जमानती मामले के तहत हिरासत में लिया गया। 10 सितंबर को उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने
पेश
किया गया और 12 सितंबर को नियमित जमानत दी गई। कोर्ट रिकॉर्ड के अनुसार डॉ. सिन्हा 8 से 12 सितंबर 2025 तक हिरासत में रहे। लेकिन आरोप है कि उन्होंने डीन और आयुक्त को दिए गए एफिडेविट में आत्मसमर्पण की तारीख 10 सितंबर 2025 दिखाकर 48 घंटे से अधिक हिरासत को छिपाने और निलंबन से बचने का प्रयास किया। इसी दस्तावेज में न्यायालय के बेल ऑर्डर में 8 सितंबर की तारीख स्पष्ट रूप से दर्ज है।

इस विरोधाभास और कथित रूप से गलत तारीख दर्शाने के आरोपों के चलते डीन कार्यालय, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सचिव को लिखित शिकायत दी गई थी। अब मौदहापारा थाने में एफआईआर दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। इसके अलावा, मामले से जुड़े ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई हैं, जिनमें डॉ. सिन्हा छात्रा को डार्क कलर के कपड़े पहनने और एग्जाम पास कराने के बहाने अपने केबिन में बुलाते दिख रहे हैं। ऑडियो में छात्रा के हाथ पकड़कर उन्हें केबिन में बैठाने और अश्लील तस्वीरें दिखाने की बातें भी सामने आई हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस नई शिकायत की जांच कर रहे हैं। डॉ. आशीष सिन्हा के खिलाफ नौकरी बचाने के लिए शपथपत्र में गलत जानकारी देने का आरोप अब एक और जांच का आधार बन गया है। पुलिस ने मामले की गोपनीयता बनाए रखने और प्रारंभिक जांच के दौरान किसी को भी प्रभावित न करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। मौदहापारा थाना पुलिस इस मामले में सभी संबंधित दस्तावेजों और एफिडेविट की पुष्टि कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुँचा जा सकता।
Tagsरायपुरडॉ. आशीष सिन्हाजे.एन.एम. मेडिकल कॉलेजसामुदायिक चिकित्सा विभागसेक्सुअल हैरेसमेंटछेड़छाड़मौदहापारा थानाएफिडेविटगलत तारीखनौकरी बचानेजमानतकोर्ट रिकॉर्डसरेंडर8 सितंबर10 सितंबर12 सितंबरहिरासतप्रशासनिक स्तरडीन कार्यालयआयुक्त चिकित्सा शिक्षास्वास्थ्य विभागछात्रा शिकायतऑडियो रिकॉर्डिंगकेबिन में बुलानाअश्लील तस्वीरेंडिजिटल हैरेसमेंटइंटरनल एग्जाम धमकीपुलिस जांचप्रारंभिक जांचशपथपत्र विवादRaipurDr. Ashish SinhaJNM Medical CollegeCommunity Medicine Departmentsexual harassmentmolestationMaudhapura police stationaffidavitwrong datejob protectionbailcourt recordssurrenderSeptember 8September 10September 12custodyadministrative levelDean's officeCommissioner of Medical EducationHealth Departmentstudent complaintaudio recordingcalling to cabinobscene picturesdigital harassmentinternal exam threatpolice investigationpreliminary investigationaffidavit disputeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story