छत्तीसगढ़

रायपुर : 76 चाकूबाज गिरफ्तार, पुलिस ने दो दिनों तक चलाया अभियान

Nilmani Pal
6 Feb 2026 5:16 PM IST
रायपुर : 76 चाकूबाज गिरफ्तार, पुलिस ने दो दिनों तक चलाया अभियान
x

रायपुर। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम ) संदीप पटेल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं पश्चिम जोन के सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में दिनाँक 05-06/02/2026 को थाना आज़ाद चौक , सरस्वती नगर , कबीर नगर , आमानाका ,पुरानी बस्ती ,डीडी नगर , टिकरापारा, राजेंद्र नगर , और मुजगहन थाना क्षेत्र के चाकुबाज़ो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।

चलाये गए अभियान कार्यवाही के दौरान पश्चिम ज़ोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 76 व्यक्तियों जो आदतन बदमाश एवं चाकूबाज रहे हैं , को पकड़कर तस्दीकी हेतु थाना लाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य राजधानी को अपराध मुक्त बनाना और आम जनता के बीच भय मुक्त वातावरण निर्मित करना है! आदतन अपराधियों/चाकुबाज़ों को भविष्य में अपराध से दूर रहने की चेतावनी दी गई। इस विशेष धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने सक्रिय बदमाशों की तस्दीक भी की गई। *तलाशी के दौरान 03 लोगो के पास धारदार हथियार मिले उन पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया। 15 सक्रिय बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाई कर एसडीएम न्यायालय प्रस्तुत किया गया।* अन्य संदेहियों को थानों में तलब कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जांच की गई और रिकॉर्ड अपडेट किया गया।

➡️ थानावार की गई कार्यवाही

*थाना टीकरापारा - 22,

आर्म्स एक्ट :- 01

170 bnss :- 06

*थाना कबीर नगर-* 03

*थाना राजेंद्रनगर -* 02

आर्म्स एक्ट :- 01

170 bnss :- 01

*थाना डीडी नगर -* 05

आर्म्स एक्ट :- 01

*थाना आमानाका-* 12

170 bnss :- 07

*थाना आजाद चौक-* 08

*थाना पुरानी बस्ती -* 11

170 bnss :- 01

*थाना सरस्वती नगर-* 13


Next Story
null