छत्तीसगढ़

रायपुर: लूट और चोरी मामले में 2 युवक गिरफ्तार, शहर में घूम-घूमकर दे रहे थे वारदात को अंजाम

Nil dhankar
10 Sept 2021 1:23 PM IST
रायपुर: लूट और चोरी मामले में 2 युवक गिरफ्तार, शहर में घूम-घूमकर दे रहे थे वारदात को अंजाम
x

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर की तेलीबांधा थाना पुलिस ने 19-20 साल के दो युवकों को मोबाइल चोरी और लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल भाठागांव की बीएसयूपी कॉलोनी निवासी दोनों लड़के मोटरसाइकिल से शहर में घूम-घूमकर वारदात को लंबे समय से अंजाम दे रहे थे। चोरी की 9 कीमती मोबाइलों के लिए ग्राहक की तलाशते समय दोनों आरोपी पुलिस के रडार पर आ गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीएसयूपी कॉलोनी, भाठागांव निवासी बबलू सोनी (19) और शुभम सोनी (20) को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। तलाशी लेने पर उनके पास कुल 9 कीमती मोबाईल मिला। दोनों से मोबाईल फोन के बिल और अन्य दस्तावेज मांगने पर दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे। कड़ाई से पूछताछ करने पर बबलू सोनी एवं शुभम सोनी ने मोबाइल चोरी और लूट का होना बताया। आरोपियों द्वारा रायपुर शहर के अलग - अलग क्षेत्रों में मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर मोबाईल फोन को चोरी एवं लूट करना बताया गया। दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के कुल 9 मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त एक बजाज पल्सर मोटर साइकिल को जप्त किया गया है।

Next Story