छत्तीसगढ़

बरसात में बीमारियों का कहर, मलेरिया से एक की मौत

jantaserishta.com
5 Aug 2023 10:37 AM IST
बरसात में बीमारियों का कहर, मलेरिया से एक की मौत
x
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है।
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते प्रदेश के कई शहरों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं बारिश के बाद अब डेंगू मलेरिया का कहर शुरू हो गया है। इसके साथ ही मौसमी बीमारियों से भी लोग हलाकान हैं। प्रदेश की न्यायधानी में जहां एक ओर मलेरिया के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर भिलाई में डेंगू कहर बरपा रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और डोर टू डोर सर्वे कर मरीजों की पहचान की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर में मलेरिया के चलते एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र महज 18 साल थी। वहीं शहर में मलेरिया के चार और मरीज मिले हैं, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोटा के कुरदा सहित अन्य इलाके में डोर टू डोर सर्वे कर रही है और मरीजों की पहचान कर रही है। साथ ही जरूरी दवाएं और हिदायत के निर्देश दिए जा रहे हैं।
बारिश में बढ़ जाता है डेंगू, मलेरिया समेत कई बीमारियों का खतरा
मलेरिया से बचाव के तरीके
1) कपड़ों का चुनाव करते समय उन कपड़ों को पहने जो आपके हाथ और पैर को पूरी तरह से कवर करें।
2) बच्चे को झूले में पार्क ले जा रहे हैं तो उन्हें नेट में कवर करें। ताकी मच्छरों से बचा जा सके।
3) मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम और बैंड का इस्तेमाल करें। जब आप बगीचे में बैठें हों या बाहर खेल रहे हों तब भी यह आपको सुरक्षित रखने में मदद करेगा।
4) अपने घर की खिड़कियों को अच्छी तरह से ढक कर रखें और उन्हें बंद रखें। अगर आप चाहते हैं कि ताजी हवा घर में आए तो उन्हें जाल से ढक दें ताकि मच्छर आपके घर में न आ सकें।
5) कूलरों, छोटे-छोटे गड्ढों, या बाल्टी में पानी जमा न रखें। यहां मच्छर पनपने के चांस होते हैं। अपने आसपास पानी जमा होने पर तुरंत सफाई करें।
6) खुद को हाइड्रेटेड रखें। सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। आप नारियल पानी और जूस को डायट में शामिल करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story