छत्तीसगढ़

बारिश का अलर्ट, 20 जिलों में चेतावनी

Nilmani Pal
12 Oct 2025 7:59 AM IST
बारिश का अलर्ट, 20 जिलों में चेतावनी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अब प्रदेश में ठंड ने भी दस्तक देना शरू कर दिया है। बढ़ती ठंड के बीच छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली समेत 20 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में बारिश के साथ-साथ दिन भर घने बदल छाए रहने की संभावना जताई है।

Next Story
null