छत्तीसगढ़

2 दिन तक 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें लिस्ट

Nil dhankar
7 Sept 2024 9:44 AM IST
2 दिन तक 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें लिस्ट
x

रायपुर raipur news। आगामी पांच दिनों में रायपुर समेत छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश होने की संभावना रहेगी। बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के लिए आगामी दो दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। Meteorological Department

आने वाले दो से तीन दिनों तक बस्तर संभाग में भारी बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ़ से सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े एक चक्रवात में एक द्रोणिका औसत समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान का असर भी प्रदेश में देखने को मिल सकता है।


Next Story