भारत

Momos: मोमोज खाने वाले ध्यान दें! पैरों से आटा गूंथने का VIDEO सामने आया

jantaserishta.com
7 Sept 2024 9:37 AM IST
Momos: मोमोज खाने वाले ध्यान दें! पैरों से आटा गूंथने का VIDEO सामने आया
x
देखें वीडियो.
जबलपुर: जबलपुर में मोमोज बनाने के लिए पैरों से मैदा गूंथने का वीडियो सामने आया है। यह शहर के बरगी क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सरपंच के साथ दुकान संचालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोमोज दुकान संचालक और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।
वीडियो में दिख रहा है कि मोमोज दुकान संचालक नंगे पैर है। वह एक बड़े से पतेले में मोमोज के लिए आटा तैयार कर रहा है। इस दौरान वह पतेले में उतर जाता है और पैरों से आटा गूंथता है। फिर बाहर निकलता है। हाथों से आटा पलटता है और फिर से पतेले में उतरकर पैरों से गूंथता है। जिस कमरे में वह आया तैयार कर रहा है।
आरोपी का नाम राजकुमार गोस्वामी है। वह बरगी में उपतहसील ऑफिस के सामने मोमोज की दुकान चलाता है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग मोमोज खाने आते हैं। राजकुमार करीब चार साल से अपने भाई सचिन गोस्वामी के साथ किराए से कमरा लेकर रह रहा है।
ASP सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी बरगी ने उन्हें चिह्नित कर लिया। यह धौलपुर राजस्थान के रहने वाले हैं। दोनों भाई मोमोज बनाने का धंधा करते थे। इनको हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story