छत्तीसगढ़

18 जिलों में बारिश का अलर्ट, रायपुर में सुबह से बदली

Nil dhankar
25 Jun 2025 8:04 AM IST
18 जिलों में बारिश का अलर्ट, रायपुर में सुबह से बदली
x

रायपुर। रायपुर और आस-पास के इलाकों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हो रही है। मंगलवार को भी रायपुर के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई और बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई है।

इतना ही नहीं मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बात करें राजधानी रायपुर की तो मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और दोपहर में बारिश भी हो सकती है। रायपुर के पंडरी, मोवा, दलदल सिवनी, मोहबा बाजार, शंकर नगर, तेलीबांधा समेत कई अन्य इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

Next Story
null