छत्तीसगढ़

रेलवे ने जारी किया 1 अक्टूबर से प्रभावशील नया टाईम टेबल

Gulabi Jagat
2 Oct 2023 3:05 PM GMT
रेलवे ने जारी किया 1 अक्टूबर से प्रभावशील नया टाईम टेबल
x
जबलपुर। रेलवे ने 01 अक्टूबर 2023 से प्रभावशील नई समय सारणी जारी कर दी है। इसी के अन्तर्गत रेल परिचालन को सुचारू रूप से संचालित करने एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे से प्रारंभ एवं टर्मिनेट होने वाली गाड़ियों के आगमन/प्रस्थान समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है। नई रेलवे समय सारणी के अनुसार पमरे के ओरजिनेटिंग /डेस्टिनेशन पॉइंट पर 19 रेलगाड़ियों की समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व रेलवे पूछताछ एवं एनटीईएस/139 से जानकारी प्राप्त करके ही अपनी यात्रा प्रारम्भ करें। समय में बदलाव ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है।
रेलगाड़ियों के प्रस्थान समय में बदलाव :-
1) 22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन - (पूर्व समय दोपहर 15:30 बजे) अब परवर्तित समय दोपहर 15:15 बजे रवाना होगी।
2) 11705 जबलपुर-रीवा शटल एक्सप्रेस ट्रेन - (पूर्व समय प्रातः 07:20 बजे) अब परवर्तित समय प्रातः 07:10 बजे रवाना होगी।
3) 12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन - (पूर्व समय सायं 16:40 बजे) अब परवर्तित समय सायं 16:30 बजे रवाना होगी।
4) 19811 कोटा-इटावा एक्सप्रेस ट्रेन - (पूर्व समय रात्रि 23:50 बजे) अब परवर्तित समय मध्य रात्रि 00:10 बजे रवाना होगी ।
5) 19807 कोटा-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन - (पूर्व समय रात्रि 23:50 बजे) अब परवर्तित समय रात्रि 23:45 बजे प्रस्थान करेगी।
6) 19813 कोटा-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन - (पूर्व समय रात्रि 23:50 बजे) अब परवर्तित समय रात्रि 23:45 बजे रवाना होगी।
7) 19104 कोटा-रतलाम एक्सप्रेस ट्रेन - (पूर्व समय दोपहर 13:40 बजे) अब परवर्तित समय दोपहर 13:30 बजे रवाना होगी।
8) 19342 बीना-नागदा एक्सप्रेस ट्रेन - पूर्व समय प्रातः 06:50 बजे और अब परवर्तित समय प्रातः 07:20 बजे ।
रेलगाड़ियों के टर्मिनेट समय में बदलाव :-
1) 12159 अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन - पूर्व समय सुबह 06:55 बजे और अब परवर्तित समय प्रातः 05:50 बजे।
2) 11652 सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन - पूर्व समय 11:30 बजे और अब परवर्तित समय 11:40 बजे।
3) 22937 राजकोट-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन - पूर्व समय 17:15 बजे और अब परवर्तित समय 17:30 बजे।
4) 20905 एकतानगर-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन - पूर्व समय 17:15 बजे और अब परवर्तित समय 17:30 बजे।
5) 15205 लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस ट्रेन - पूर्व समय प्रातः 05:30 बजे और अब परवर्तित समय प्रातः 05:40 बजे।
6) 20452 नई दिल्ली- सोगरिया एक्सप्रेस ट्रेन - पूर्व समय दोपहर 13:25 बजे और अब परवर्तित समय दोपहर 13:30 बजे।
7) 19819 वडोदरा-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन - पूर्व समय रात्रि 21:35 बजे और अब परवर्तित समय रात्रि 21:30 बजे।
8) 19110 मथुरा-कोटा मेमू एक्सप्रेस ट्रेन - पूर्व समय 13:30 बजे और अब परवर्तित समय 13:20 बजे।
9) 06619 इटारसी-कटनी मेमू एक्सप्रेस ट्रेन - पूर्व समय 11:30 बजे और अब परवर्तित समय 11:35 बजे।
10) 11603 कोटा-बीना मेमू एक्सप्रेस ट्रेन - पूर्व समय 16:45 बजे और अब परवर्तित समय 17:20 बजे।
11) 01884 ग्वालियर-बीना एक्सप्रेस ट्रेन - पूर्व समय 17:30 बजे और अब परवर्तित समय 16:30 बजे।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर
Next Story