छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ पहुंचने वाले माता रानी के भक्तों को रेलवे ने बड़ी सुविधा दी

Nil dhankar
20 Sept 2025 9:36 AM IST
डोंगरगढ़ पहुंचने वाले माता रानी के भक्तों को रेलवे ने बड़ी सुविधा दी
x

रायपुर। नवरात्र पर्व पर रेलवे ने भक्तों के लिए राहत की खबर दी है। इस दौरान 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में 9 दिन के लिए स्टापेज दिया गया है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने समय सारिणी जारी की है। साथ ही नवरात्र में यात्रियों की सुविधा के लिए एक स्पेशल मेमू ट्रेन भी चलाई जाएगी और 2 मेमू ट्रेनों का विस्तार किया गया है।

दरअसल, रेलवे प्रशासन हर साल नवरात्रि पर आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ में स्टापेज की सुविधा देता रहा है। इस बार भी पांच जोड़ी ट्रेनें यानी 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सुनिश्चित किया गया है।

इन ट्रेनों में बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर, बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर, बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर, बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर और रायपुर-सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस का स्टापेज 2 मिनट के लिए दिया जाएगा।

Next Story
null