छत्तीसगढ़

रेलवे ने छत्तीसगढ़ को फिर बड़ी सौगात दी

Nilmani Pal
29 July 2025 9:37 AM IST
रेलवे ने छत्तीसगढ़ को फिर बड़ी सौगात दी
x

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है। रेलवे बोर्ड ने रायपुर-बिलासपुर रेलखंड के दो महत्वपूर्ण हिस्सों, दगोरी-निपानिया (6.86 किमी) और दाधापारा-बिलासपुर (3.48 किमी) के बीच चौथी लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है।

इन परियोजनाओं पर कुल 234.27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें दगोरी–निपानिया खंड पर 173.33 करोड़ रुपये और दाधापारा–बिलासपुर खंड पर 60.94 करोड़ रुपये शामिल होंगे। इनमें सिविल, विद्युत, ट्रैक्शन, सिग्नल और दूरसंचार से जुड़े सभी कार्य शामिल होंगे।

बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड पर पहले ही चौथी लाइन का काम तेजी से चल रहा है और आधे से अधिक हिस्से की कमीशनिंग हो चुकी है। नई चौथी लाइनों से ट्रेनों की समयबद्धता, परिचालन लचीलापन और नेटवर्क क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। खासतौर पर हावड़ा-मुंबई जैसे व्यस्त रूट पर ट्रैफिक दबाव कम होगा और ट्रेनें बिना रुके तेज गति से चल सकेंगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इन परियोजनाओं से न केवल परिचालन दक्षता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय श्रमिकों को रोजगार भी मिलेगा।


Next Story
null