छत्तीसगढ़
रेल मदद यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण सेवा
Shantanu Roy
3 Jun 2025 8:19 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल रेल मदद की सहायता से यात्री ने रायपुर रेल मंडल के कामर्शियल कंट्रोल से संपर्क किया। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यात्रा कर रही गर्भवती महिला को आरक्षित सीट उपलब्ध कराई गई। यह महिला दिनांक 2 जून 2025 को गाड़ी संख्या 15159 छपरा दुर्ग एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी । उनकी सीट सतना से रायपुर के लिए एसी 3 कोच में थी परंतु वह सतना से गाड़ी में नहीं चढ़ी थी, वह कटनी से ट्रेन में चढ़ी थी। उनकी सीट आर ए सी में यात्रा कर रहे यात्री को आवंटित कर दी गई थी। उन्होंने रेल मदद से सहायता मांगी जिस पर वाणिज्य कंट्रोल विभाग ने ऑन ड्यूटी टी टी ई से संपर्क कर उनकी सहायता के लिए कहा। ऑन ड्यूटी टी टी ई ने अपनी स्वयं की बर्थ मानवीय आधार पर गर्भवती महिला को उपलब्ध कराई। महिला ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह यात्रा के दौरान होने वाली किसी भी सहायता अथवा शिकायत के लिए रेल मदद का उपयोग करें। यात्री रेल मदद की सेवाओं का उपयोग कर, त्वरित अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर रहे हैं और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक बन रही है। रेल मदद भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण सेवा है, जो यात्रियों को उनकी समस्याओं और शिकायतों के समाधान में मदद करती है। रेल मदद के माध्यम से यात्री अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और उनका समाधान प्राप्त कर रहे है।
रेल मदद के कुछ महत्वपूर्ण पहलू हैं:
- शिकायत दर्ज करना: यात्री अपनी शिकायतें ऑनलाइन या टोल फ्री नंबर 139 पर दर्ज कर सकते हैं।
- समाधान: रेल मदद की टीम शिकायतों का समाधान करने के लिए काम करती है और यात्रियों को उनकी समस्याओं का समाधान प्रदान करती है।
- फीडबैक: यात्री अपनी शिकायतों के समाधान के बाद फीडबैक दे सकते हैं, जिससे रेल मदद की सेवाओं में सुधार किया जा सकता है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





