छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पहुंची पुलिस, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
3 Jun 2025 8:04 PM IST
Raipur Breaking: हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पहुंची पुलिस, देखें VIDEO...
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी में आपराधिक छवि वाले हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार उस पर एक प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला से डंडे से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है और पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दशमीत चावला ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। 31 मई की रात वे अपने एक दोस्त के साथ वीआईपी रोड स्थित एक क्लब में खाना खाने गए थे। रात करीब 12:15 बजे जब वे क्लब से बाहर निकल रहे थे, तभी रोहित तोमर ने क्लब के गेट के पास खड़े होकर
गालियां
देना शुरू कर दिया।

डंडे से हमला, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें
दशमीत के अनुसार, उसने जब गाली देने से रोका तो रोहित तोमर ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी और पास पड़े डंडे से उस पर हमला कर दिया। हमले में दशमीत के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही, आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी।


शिकायत मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रोहित तोमर के निवास पर 5 से 6 गाड़ियों के साथ दबिश दी, लेकिन आरोपी और उसके साथ मौजूद बाउंसर फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि रोहित तोमर इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। एक साल पहले रायपुर के हाइपर क्लब गोलीकांड में उसका नाम सामने आया था। उस केस में विकास अग्रवाल, सारंग मांधान और अमित तनेजा के साथ रोहित को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने तब चारों का सिर आधा मुंडवाकर जुलूस निकाला था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

पुलिस की सख्ती पर उठे सवाल
एक साल पहले की गई सख्त कार्यवाही के बावजूद रोहित तोमर जैसे हिस्ट्रीशीटर का दोबारा अपराध में लिप्त पाया जाना पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। यह मामला राजधानी में कानून-व्यवस्था की चुनौती को भी उजागर करता है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर रोहित तोमर और उसके बाउंसरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे और आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Tagsहिस्ट्रीशीटररोहित तोमरमारपीटप्रॉपर्टी डीलररायपुरक्लब हमलातेलीबांधा थानाFIRडंडे से हमलाजान से मारने की धमकीपुलिस छापेमारीहाइपर क्लब गोलीकांडRohit TomarHistory-SheeterRaipurProperty DealerAssault CaseClub FightTeliBandha PoliceFIR RegisteredAttempt to Murder ThreatPolice RaidHyper Club Incidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story