छत्तीसगढ़
रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’ जारी, 5 बड़ी कार्रवाई, 94 लीटर शराब जब्त
Shantanu Roy
13 July 2026 4:58 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने पिछले 24 घंटे में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने तमनार, छाल और चौकी खरसिया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुल 94 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। सके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वाले 12 लोगों के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई है।
तमनार पुलिस ने बांधापाली में पकड़ा आरोपी, 17 लीटर शराब जब्त
ऑपरेशन आघात के तहत थाना तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बांधापाली निवासी मिनकेतन यादव (34 वर्ष) अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5-5 लीटर क्षमता वाले तीन प्लास्टिक जरीकेन और 2 लीटर क्षमता वाले एक जरीकेन में कुल 17 लीटर हा भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तमनार में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
डोलेसरा में शराब बेचते पकड़ा गया आरोपी
थाना तमनार पुलिस ने दूसरी कार्रवाई ग्राम डोलेसरा के उरांव मोहल्ले में की। यहां पुलिस को सूचना मिली थी कि दिलबोध तिग्गा (26 वर्ष) अपने घर में अवैध महुआ शराब बेच रहा है।
पुलिस टीम के पहुंचने पर शराब पी रहे कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने शराब बिक्री करना स्वीकार किया।
आरोपी की बाड़ी से 5-5 लीटर क्षमता वाले तीन जरीकेनों में कुल 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, हेमप्रकाश सोन, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार और रंजीत भगत की अहम भूमिका रही।
छाल पुलिस की कार्रवाई, 35 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार
थाना छाल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खर्रा में मार्शल धनवार (19 वर्ष) अपने घर के पीछे इमली के पेड़ के नीचे अवैध महुआ शराब बेच रहा है। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में दबिश देकर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 लीटर क्षमता वाले एक जरीकेन और 10-10 लीटर क्षमता वाले दो जरीकेनों में कुल 35 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 7 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के पास शराब रखने या बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया।
खरसिया पुलिस ने मालधक्का रेक प्वाइंट पर की दो कार्रवाई
चौकी खरसिया पुलिस ने भी अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए मालधक्का रेक प्वाइंट क्षेत्र में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई में पुलिस ने अजय साहू (43 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 12 खरसिया को पकड़ा। उसके कब्जे से 10 लीटर क्षमता वाले डिब्बे में 8 लीटर और 5 लीटर क्षमता वाले डिब्बे में 4 लीटर, कुल 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने रामजाने साहू (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 12 खरसिया को पकड़ा। उसके पास से 15 लीटर क्षमता वाले डिब्बे में रखी 14 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई
रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया। थाना तमनार क्षेत्र में बरभांठा चौक, बासनपाली, हुंकराडीपा चौक, झरना, खम्हरिया, टपरंगा और धौराभांठा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 7 लोगों पर आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह थाना छाल क्षेत्र में 3 और कोतरारोड़ पुलिस द्वारा 2 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
एसएसपी ने दिया सख्त संदेश
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन आघात लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज में अपराध और अव्यवस्था को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीHindi news
Next Story





