छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तीन अधिकारियों की नई पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

jantaserishta.com
13 July 2026 1:15 PM IST
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तीन अधिकारियों की नई पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
x
देखें लिस्ट.

रायपुर: गृह विभाग ने रायपुर कमिश्नरी में तीन नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक आधार पर जारी इस आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार:
तारकेश्वर पटेल, जो वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन मध्य, कमिश्नरेट रायपुर के पद पर पदस्थ थे, उन्हें पुलिस उपायुक्त, जोन मध्य, कमिश्नरेट रायपुर बनाया गया है।
दीपमाला कश्यप, जो जनरल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, बिलासपुर के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त, जोन उत्तर, कमिश्नरेट रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अर्चना झा, जो अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण, डीसीबी, अजाक एवं सीएडब्ल्यू, कमिश्नरेट रायपुर के पद पर थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), कमिश्नरेट रायपुर नियुक्त किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story