
x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले को नशामुक्त और साइबर अपराध से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नशा एवं ऑनलाइन फ्रॉड के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ गांव-गांव जाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में लैलूंगा और छाल थाना क्षेत्रों में “पुलिस जन चौपाल” का आयोजन कर सैकड़ों ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी गई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के तमनार थाना क्षेत्र से नशामुक्ति अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नशे के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई के साथ-साथ समाज को जागरूक करना भी उतना ही जरूरी है। इन निर्देशों के तहत दिनांक 5 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा ग्राम पोतरा में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे।
जन चौपाल में थाना प्रभारी लैलूंगा ने ग्रामीणों को एसएसपी शशि मोहन सिंह की मंशा से अवगत कराते हुए जिले में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, समाज और भविष्य को भी अंधकार में धकेल देता है। विशेष रूप से महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने गांवों में महिला समिति का गठन कर अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर नजर रखें। यदि कोई व्यक्ति अवैध शराब के धंधे में लिप्त पाया जाए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में नशामुक्ति अभियान में लैलूंगा पुलिस का सक्रिय सहयोग करने का संकल्प लिया।
वहीं आज एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के नेतृत्व में छाल थाना क्षेत्र के ग्राम साम्हरसिंघा में “नशा और फ्रॉड” विषय पर पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर करता है तथा उसे अपराध की ओर धकेल देता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूरी बनाकर शिक्षा, खेल और रोजगार की ओर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।
इसके साथ ही ग्रामीणों को ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों को लेकर भी जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक, केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाले मैसेज, ओटीपी साझा करना, फर्जी लॉटरी या इनाम के झांसे जैसी ठगी से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रायगढ़ पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाना भी है। नशामुक्त समाज और साइबर सुरक्षित गांव बनाने के लिए ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
“नशामुक्त समाज और साइबर सुरक्षित गांव बनाना रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन, विशेषकर युवा वर्ग नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या ठगी की तुरंत पुलिस को सूचना दें। जनसहयोग से ही सुरक्षित, स्वस्थ और जागरूक रायगढ़ का निर्माण संभव है।”
Tagsरायगढ़ पुलिसनशामुक्ति अभियानपुलिस जन चौपालएसएसपी शशि मोहन सिंहलैलूंगा थानाछाल थानानशा विरोधी अभियानऑनलाइन फ्रॉड जागरूकताग्रामीण जागरूकतासाइबर सुरक्षाRaigarh PoliceDe-addiction CampaignPolice Jan ChaupalSSP Shashi Mohan SinghLalungha Police StationChhal Police StationAnti-drug CampaignOnline Fraud AwarenessRural AwarenessCyber Securityछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





