छत्तीसगढ़

कोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की रेड, 5 नामी सटोरी और 2 गुर्गे गिरफ्तार

Nil dhankar
20 Feb 2026 2:42 PM IST
कोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की रेड, 5 नामी सटोरी और 2 गुर्गे गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता की खबर का असर हुआ है...

इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

सटोरिए होटल से कई राज्यों में वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच पर लगा रहे थे दांव

ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग ऐप से खिलाया जा रहा था क्रिकेट सट्टा

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में लगातार जुआ-सट्टा, अवैध शराब और देह व्यापार पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । वहीं वर्तमान में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा लगाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखते हुए हाल ही में क्रिकेट सट्टा में संलिप्त दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा । वहीं पूर्व सटोरियों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि – पिछले साल 23 अप्रैल को कोतवाली और साइबर सेल की टीम द्वारा गांजा चौंक पर रेड कर अमित अग्रवाल नामक को क्रिकेट सट्टा नोट करते पकड़ा गया था । आरोपियों से एक नग आसमानी रंग का विवो कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल टच स्क्रीन एवं 500 रूपये के 240 नोट जुमला 1,20,000/- रूपये जप्त कर *अपराध क्रमांक 173/2025 धारा 7 जुआ एक्ट* की कार्रवाई की गई है, मामले के सटोरी-धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक की भी संलिप्तता पायी गई थी, ये सभी आरोपी फरार थे, कोतवाली पुलिस ने मामले में इन फरार आरोपियों के विरुद्ध फरारी में चालान पेश किया गया जिनके विरूद्ध न्यायालय से स्थायी वारंट जारी हुआ था।


इसी कड़ी में चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने डिग्री कालेज सब्जी मंडी के पास मोबाईल के माध्यम से आन लाईन क्रिकेट सट्टा खेला रहे अंकित बानी साकिन गांजा चौक बहिदारपारा थाना कोतवाली रायगढ एंव दुसरा व्यक्ति भरत कुमार रोहिला हटरी चौक दानीपारा थाना कोतवाली को पकड़ा गया था, पूछताछ करने पर अपने अन्य साथीगण 1. साहबाज निवासी तुरकापारा 2. मजहर निवासी तुरकापारा 3.फारख निवासी तुरकापारा 4. मन्नू / एजाज अहमद निवासी बीड पारा 5. धमेद्र शर्मा निवासी कोतरा रोड 6.मोनू भूटानी निवासी सिंधी कालोनी 7. अमित अग्रवाल निवासी कोतरा रोड के साथ मिलकर एक चैनल बनाकर छत्तीसगढ कोलकत्ता में मोबाईल में लिंक के माध्यम से रूपये पैसे का दाव लगाकर आन लाईन सट्टा खिलाने के संबंध में बताया गया । मामले में *थाना चक्रधरनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 169 2025 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम (जुआ एक्ट)* के तहत गिरफ्तार दो आरोपी अंकित बानी और भरत कुमार रोहिला को गिरफ्तार कर शेष 7 आरोपियों के विरूद्ध फरारी में चालान पेश किया गया था । आरोपी रोहित बुटानी व अन्य 6 के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।

इन आरोपियों के स्थायी वारंट तामिली हेतु एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर पुलिस निगाह रखे हुये थे कि एसएसपी शशि मोहन को उनके विश्वसनीय सूत्रों से इन फरार आरोपियों/वारंटियों के कोलकाता से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का पूरा नेटवर्क का संचालन करने की जानकारी मिली। एसएसपी शशि मोहन ने साइबर थाना, चक्रधरनगर और कोतवाली की संयुक्त टीम बनाकर कोलकाता रवाना किया गया, पुलिस टीम ने हावड़ा के एक होटल में *स्थायी वारंटी- धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी*, तथा दो अन्य व्यक्ति अंकित सराफ, अजीत विश्वास को पकड़ा। आरोपियों के कमरे से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन करने की सामग्री मिली, आरोपियों ने बताया कि वे सट्टा लगाने वालों से मोबाइल से संपर्क कर ऑनलाइन जेएमडी क्रिकेट बेटिंग एप पर सट्टा लगाते थे और पूरा नेटवर्क ऑनलाइन कार्य करता था। आरोपियों के कब्जे से ₹3600, सट्टा में प्रयुक्त 25 मोबाइल, एक टैबलेट, तीन लैपटॉप, एक कैलकुलेटर और उनके हिसाब किताब का लेखा-जोखा जप्त किया है । आरोपियों के हिसाब किताब चेक करने पर पिछले एक माह में करोड़ों रूपये सट्टा रकम दांव लगे होने की जानकारी मिली है।

गिरफ्तार स्थायी वारंटी

धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी को स्थायी वारंट के परिपालन में गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार सटोरिए/स्थायी वारंटी

1. धर्मेंद्र शर्मा पिता स्व0 देवी प्रसाद शर्मा उम्र 53 वर्ष पता रेल्वे बंगलापारा रायगढ़ चौक थाना कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)

2. शेख मोहम्मद शाहबाज पिता शेख मोहम्मद शमशेर उम्र 33 वर्ष पता तुर्कापारा चांदनी चौक थाना कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)

3. मोहम्मद मजहर पिता मोहम्मद जहुर उम्र 35 वर्ष पता चांदनी चौक तुर्कापारा थाना कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)

4. मोहम्मद फारूख पिता मोहम्मद आशिक उम्र 39 वर्ष पता तुर्कापारा चांदनी चौक रायगढ़ जिला रायगढ़ (छ0ग0)

5. रोहित बुटानी पिता मुकेश बुटानी उम्र 31 वर्ष पता कच्ची खोली सिंधी कालोनी थाना चक्रधरनगर कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)

आरोपियों के साथ पकड़े गए-

1. अंकित सराफ पिता विनोद सराफ उम्र 34 वर्ष पता पैलेस रोड कोष्टापारा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ (छ0ग0)

2. अजीत विश्वास पिता रंजन विश्वास उम्र 35 वर्ष पता गोगा मंदिर चैक थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (छ0ग0)

आरोपियों का पूर्व रिकार्ड एक नज़र में

1. धर्मेंद्र शर्मा – थाना कोतवाली अप. क्र. 173/2025 ( एक नग आसमानी रंग का विवो कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल टच स्क्रीन एवं 500 रूपये के 240 नोट जुमला 1,20,000/- रूपये) थाना चक्रधरनगर का अपराध क्रमांक 169/ 2025 ( रियल- मी नारजो N 55 काले रंग का मोबाईल एक नग मोबाईल एवं नगदी रकम 55,000/-रूपये जुमला कुल 55,000/-रूपये )

2. शेख मोहम्मद शाहबाज थाना कोतवाली अप. क्र. 173/2025,

3. मोहम्मद मजहर थाना कोतवाली अप. क्र. 173/2025,थाना चक्रधरनगर का अपराध क्रमांक 169/ 2025

4. मोहम्मद फारूख - कोतवाली 173/2025, थाना चक्रधरनगर का अपराध क्रमांक 169/ 2025

5. रोहित बुटानी उर्फ मोनू - थाना चक्रधरनगर अप. क्र. 169/2025

Next Story
null