छत्तीसगढ़

Raigarh News: किशोरी को भगा ले जाने वाला युवक जांजगीर से गिरफ्तार

Nil dhankar
15 July 2024 5:21 PM IST
Raigarh News: किशोरी को भगा ले जाने वाला युवक जांजगीर से गिरफ्तार
x

रायगढ़ raigarh news। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर गुम नाबालिक की खोज में कोतरारोड़ पुलिस Kotraroad Police को पिछले डेढ़ साल से लापता बालिका को ढूंढ निकालने में सफलता मिली है । 08 सितंबर 2024 को कोतरारोड़ पुलिस द्वारा गुम बालिका को जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया गया । बालिका को भगा ले जाने वाला युवक फरार था जिसे आज गिरफ्तार कर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

chhattisgarh news गुम बालिका के संबंध में 12 सितंबर 2022 को थाना कोतरारोड़ में बालिका के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 09 सितंबर को बालिका स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली थी और शाम तक वापस नहीं आयी । बालिका के पिता के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में अप.क्र. 252/2022 धारा 363 आईपीसी के तहत अज्ञात आरोपी पर अपराध पंजीकृत कर गुम बालिका को पता तलाश में लिया गया । पतासाजी के क्रम में बालिका के परिजन, सहेलियों से पूछताछ करने पर बालिका के जिला जांजगीर चांपा थाना नवागढ़ क्षेत्र के युवक परमेश्वर अजगल्ले के साथ मित्रता होने की जानकारी मिली । संदेही युवक और बालिका मोबाइल बंद कर छिप कर रहे थे, दोनों के रहने के स्थान की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही थी। chhattisgarh

गुम इंसान की खोज के विशेष अभियान में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा लंबित गुम नाबालिगों की खोज के लिये नये सिरे से मुखबीरों को एक्टिव कर जानकारी ली गई जिसमें संदेही परमेश्वर अजगल्ले के गांव में देखे जाने की जानकारी मिली जिस पर तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक करुणेश राय के साथ टीम जांजगीर चांपा रवाना किया गया । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक भास्कर शर्मा व उनके स्टाफ के साथ संदेही के घर दबिश दिया गया । संदेही परमेश्वर अजगल्ले के घर पर गुम बालिका मिली जिसे साथ रायगढ़ लाया गया । युवक फरार था । बालिका ने अपने कथन में संदेही परमेश्वर अजगल्ले से बातचीत और प्रेम संबंध होने की जानकारी दी और बताई कि 9 सितंबर 2022 को परमेश्वर द्वारा शादी का झांसा देकर रेलवे स्टेशन रायगढ़ बुलाकर ट्रेन में बिठाकर दिल्ली ले जाना और किराया मकान में रखकर शारीरिक संबंध बनाना बतायी । उसके बाद बालिका को गांव में छोड़कर परमेश्वर अलगल्ले काम करने उड़ीसा चला गया था । बालिका के कथन, मेडिकल रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 366, 376 आईपीसी 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़कर बालिका का बाल कल्याण समिति से काउंसलिंग कराया गया । फरार आरोपी को आज नवागढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर थाने लाया गया । आरोपी परमेश्वर अजकल्ले पिता शत्रुघन अजगले उम्र 23 साल निवासी थानाक्षेत्र नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा द्वारा घटना स्वीकार किया है।

Next Story