छत्तीसगढ़

ED रायपुर जोनल ऑफिस के नए संयुक्त निदेशक होंगे मो. नयनार

Nil dhankar
15 July 2024 5:06 PM IST
ED रायपुर जोनल ऑफिस के नए संयुक्त निदेशक होंगे मो. नयनार
x

रायपुर raipur news। प्रवर्तन निदेशालय ने देशभर में 11 संयुक्त निदेशक और 39 उपनिदेशकों के तबादले किए हैं। इनमें Raipur Zonal Office रायपुर जोनल ऑफिस में संयुक्त निदेशक के पद पर एएस मोहम्मद नयनार को पदस्थ किया गया है। अंचल में इन दिनों में ईडी, शराब, कोयला, और महादेव सट्टा घोटाले की जांच कर रही है। अब तक रायपुर कार्यालय में उपनिदेशक स्तर की अधिकारी पदस्थ थे।

एक और बड़ी खबर chhattisgarh

chhattisgarh news आबकारी मामले में नकली होलोग्राम सप्लाई करने के मामले में ईओडब्लू ने चारो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारो आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड की स्वीकार कर 18 जुलाई तक ईओडब्लू के सुपुर्द किया। चारो आरोपियों दीपक दुआरी, अमित सिंह और अनुराग दिवेदी समेत प्रिज्म होलोग्राम कम्पनी के स्टेट हेड दिलीप पांडे से पूछताछ करेगी। इन लोगों ने ये होलोग्राम को धनेली में अनवर ढेबर के फार्म हाउस में गड़ाकर छिपाए थे। ईओडब्लू ने पिछले सप्ताह ही जेसीबी से खोदकर जब्त किया था।

Next Story