छत्तीसगढ़

बूढापारा और सत्ती बाजार के पतंग दुकानों में छापेमारी, सैंकड़ों चाइनीज मांझा जब्त

Nil dhankar
16 Jan 2026 2:08 PM IST
बूढापारा और सत्ती बाजार के पतंग दुकानों में छापेमारी, सैंकड़ों चाइनीज मांझा जब्त
x

रायपुर। जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और नगर पालिक निगम सयपुर के आयुक्त विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमाक 4 के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण सरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ मिलकर मोती पतंग भंडार बूढापारा और संजय पतंग भडार सत्ती बाजार का नगर निगम उपायुक्त राजस्व जागृति साहू के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियता नगर निवेश विभाग आशुतोष सिंह, जोन 4 सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू, उप अभियंता नगर निवेश हिमाशु चंद्राकर, नगर निगम जोन 4 राजस्व एवं नगर निवेश विभाग की टीम के कर्मचारियों सहित पर्यावरण संरक्षण मंडल क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियो की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया गया।

औचक निरीक्षण के दौरान मोती पतंग भडार बूढापारा से 110 नग और संजय पतग भंडार सत्ती बाजार से 55 नग प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिला, जिसे तत्काल स्थल पर जप्त कर लिया गया है और आगे नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सम्बंधित दोनों पतंग दुकान सचालको को भविष्य के लिए चाइनीज मांझा मिलने पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने की स्पष्ट चेतावनी स्थल पर दी गयी।

Next Story
null