
रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने बलौदाबाजार की पूर्व विधायक शकुंतला साहू को खत लिखकर उनकी माँ लीलादेवी साहू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख जाहिर किया है। यह पत्र पिछले महीने के 28 मई को प्रेषित किया गया था।
इस सांत्वना पर शकुंतला साहू ने सोशल मीडिया पर लिखा है, “मेरी माताजी स्वर्गीय श्रीमती लीलादेवी साहू जी के दुखद निधन पर आपने जो स्नेहपूर्ण श्रद्धांजलि प्रकट की, वह हमारे परिवार के लिए इस दुख की घड़ी में अत्यंत संबल देने वाली रही। आपकी संवेदनाओं और भावनाओं ने इस कठिन समय में हमें भावनात्मक रूप से मजबूत किया। आपके साथ के लिए मैं और मेरा परिवार हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”
गौरतलब हैं कि पिछले हफ्ते बुधवार को पूर्व विधायक की माँ लीलादेवी घर के बाड़ी में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आ गई थी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। लीला देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। अलग-अलग राजनीतिक दल के नेताओं ने पूर्व विधायक से भेंटकर मातृशोक पर संवेदना व्यक्त की थी।





