छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दौड़ और सफाई अभियान का आयोजन

Nilmani Pal
14 Aug 2025 6:00 PM IST
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दौड़ और सफाई अभियान का आयोजन
x

सारंगढ़ बिलाईगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ से खेलभाठा मैदान तक दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय, जिले के अधिकारी कर्मचारी, एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेट, स्कूली और खिलाड़ी बच्चे, इच्छुक नागरिक, अधिकारी कर्मचारी आदि शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर सहित सभी लोगों ने खेलभाठा मैदान परिसर का सफाई किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा दौड़ का आयोजन किया गया था। वहीं स्वच्छ भारत के तहत सफाई पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया गया।

आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त

छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के लिए संस्था में संचालित कोपा, फीटर , वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों में रिक्त स्थानो हेतु ऑनलाईन प्रवेश के लिए राज्य सरकार ने एक अवसर और प्रदान किया है, जिसके आवेदन प्रकिया के लिए पुनः पोर्टल खोला गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट सीजीआईटीआई डॉट एडमिशन डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर 16 अगस्त 2025 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर या नजदीकी च्वाईस सेंटर, कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए लिंक https://cgiti.admissions.nic.in/ है।

पूर्व में आवेदन कर चुके आवेदकों को दोबारा करना होगा प्राथमिकता क्रम

पूर्व के आवेदक जो अगली चरण (राउड) में शामिल होना चाहते हैं। उन्हे अपने लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल संस्था और व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः किया जाना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अगले चरण में शामिल नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका को भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिये अभ्यर्थी अपने नजदीकी आईटीआई से या वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Next Story
null