छत्तीसगढ़
कचरा परिवहन व्यवस्था पर सवाल, खुले वाहनों से फैल रही गंदगी
Shantanu Roy
22 May 2026 10:46 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। शहर में नगर निगम की सफाई और कचरा परिवहन व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। नियमों के बावजूद खुले वाहनों में कचरा ढुलाई के कारण मुख्य सड़कों और मोहल्लों में गंदगी फैल रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार नगर निगम धमतरी क्षेत्र को 40 वार्डों में बांटकर नौ जोन के माध्यम से सफाई व्यवस्था संचालित कर रहा है। इसके बावजूद कई इलाकों में नियमित कचरा संग्रहण नहीं हो पा रहा है। घर-घर कचरा उठाव व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी नहीं हो सकी है, जिससे स्थानीय लोग असुविधा झेल रहे हैं।
नगर निगम की कचरा गाड़ियां ट्रैक्टर, मैजिक और टिप्पर वाहनों के माध्यम से डंपिंग यार्ड तक कचरा पहुंचाती हैं, लेकिन कई वाहनों में सूखा और गीला कचरा बिना ढंके ही ले जाया जा रहा है। ये वाहन बाजार और रिहायशी इलाकों से गुजरते हैं, जिससे सड़क पर कचरा गिरने और दुर्गंध फैलने की समस्या बढ़ रही है। राहगीरों को नाक बंद कर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार चलते वाहनों से गिरने वाला कचरा राहगीरों पर भी गिर जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आमातालाब क्षेत्र के रहवासियों सहित अन्य लोगों ने नगर निगम से इस व्यवस्था को सुधारने और सभी वाहनों को ढककर चलाने की मांग की है।
इस मामले पर नगर निगम धमतरी की आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा कि कचरा वाहनों को ढककर चलाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं खुले वाहन से कचरा परिवहन किया जा रहा है तो यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाएगा ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नियमों के अनुसार कचरा ढुलाई के दौरान सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखना अनिवार्य है। साथ ही वाहनों को तिरपाल या नेट से ढकना जरूरी है और क्षमता से अधिक कचरा नहीं भरा जाना चाहिए, लेकिन जमीनी स्तर पर इन नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है।
Tagsधमतरी सफाई व्यवस्थाकचरा परिवहननगर निगम धमतरीखुले वाहन कचरागंदगी समस्याघर-घर कचरा संग्रहणडंपिंग यार्डनगर निगम लापरवाहीसूखा गीला कचरास्वच्छता व्यवस्थाधमतरी न्यूजDhamtari cleanliness systemgarbage transportationMunicipal Corporation Dhamtariopen vehicle garbagedirt problemdoor-to-door garbage collectiondumping yardMunicipal Corporation negligencedry and wet garbagecleanliness systemDhamtari Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





