छत्तीसगढ़

Devendra Yadav: बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव की बढ़ीं मुश्किलें, आज पूछताछ संभव

jantaserishta.com
11 July 2024 11:26 AM IST
Devendra Yadav: बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव की बढ़ीं मुश्किलें, आज पूछताछ संभव
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार में सामने आये आगजनी और हिंसा मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की कथित संलिप्तता पर उन्हें नोटिस जारी किया गया हैं। इस नोटिस के माध्यम से देवेंद्र यादव को पूछताछ के लिए आज 10 बजे का समय दिया गया है। सुबह 11 बजे तक देवेंद्र यादव कोतवाली पहुंच सकते हैं। बीते मंगलवार को बाहर होने की वजह से देवेंद्र यादव पूछताछ के लिए नहीं पहुंच सके थे। बता दें कि इन्हें पूछताछ के लिए पुलिस ने नोटिस जारी किया था।
बता दें कि इस पूरे मामले पर विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए दावा किया हैं कि उन्हें घटना में फंसाया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि सतनामी समाज के लोगों का नाम लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस के नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिया है, अगर ऐसा है तो उन्हें उस भाषण को सार्वजनिक करना चाहिए। एमएलए यादव ने बलौदा बाजार की घटना का वीडियो फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की हैं।
गौरतलब हैं कि पिछले महीने 10 जून को समाज द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर एवं वहां खड़ी वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story