छत्तीसगढ़

तिमाही परीक्षाएं इसी महीने से, प्रश्न पत्र स्कूल स्तर पर ही तैयार करने के निर्देश

Nilmani Pal
18 Sept 2025 9:45 AM IST
तिमाही परीक्षाएं इसी महीने से, प्रश्न पत्र स्कूल स्तर पर ही तैयार करने के निर्देश
x

रायपुर। राजधानी के जिला शिक्षा विभाग ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए नवरात्रि के दिनों में 1-11 वीं कक्षाओं की तिमाही परीक्षाएं तय कर दिया है। वह भी 17 सितंबर को तय करते हुए 5 दिन बाद 22 सितंबर से परीक्षा लेने के निर्देश जारी कर दिया था। इसके प्रश्न पत्र स्कूल स्तर ही तैयार करने कहा गया है।

यहां बता दें कि नवरात्र के व्रत उपवास पांचवीं और 11 वीं तक के स्कूली बच्चे भी रखते हैं। ऐसे में परीक्षाएं लेना बच्चों को सनातनी पर्व से दूर करेगा। अचानक परीक्षा तय करने से भी बच्चों की तैयारी और नतीजों पर भी असर पड़ेगा। यहां यह भी बता दें कि नवरात्रि के महत्व को देखते हुए राजधानी और प्रदेश के तमाम निजी स्कूलों में भी त्योहार से पहले ही तिमाही, छमाही परीक्षाएं इन दिनों जारी है।

Next Story
null