छत्तीसगढ़

ग्राम बकतरा की सरपंच के खिलाफ जनआक्रोश, पद छोड़ने की मांग कर रही जनता

Shantanu Roy
28 May 2026 3:08 PM IST
ग्राम बकतरा की सरपंच के खिलाफ जनआक्रोश, पद छोड़ने की मांग कर रही जनता
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग विधानसभा अंतर्गत ग्राम बकतरा की सरपंच देवकी टंडन के खिलाफ जबरदस्त जन आक्रोश देखने को मिल रहा है,गांव की जनता अब सरपंच से इस्तीफे की मांग करते हुए सरपंच पर निजी रिश्तेदारों को अवैधानिक रूप से लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता उपेंद्र भारती ने जानकारी दी कि सरपंच देवकी टंडन के पदभार ग्रहण करने के पश्चात से ही लगातार गांववासियों में आक्रोश की लहर है, टंडन पर आरोप है कि ग्राम बकतरा में स्थित औद्योगिक संस्थानों को अकेले ही बिना पंचायत बैठाए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जिसके एवज में सरपंच ने मोती रकम भी ऐंठी है।









इस मामले की शिकायत जिलाधीश सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को भी की गई है। शिकायतकर्ता भारती का आरोप है कि सरपंच देवकी ने गांव वालों के साथ छल किया है,और यही मनमानी के कारण आज गांव विकास के क्षेत्र में पिछड़ गया है। उपेंद्र भारती ने दावा किया है कि सरपंच द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी आरंग से कर वे सरपंच के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज करवाना चाहते है। फिलहाल मामले की जांच जारी है,उपेंद्र भारती ने कहा कि सही समय पर कार्यवाही नहीं होने पर वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करते हुए प्रशासन से न्यायसंगत कार्यवाही करने की मांग करेंगे।
Tagsरायपुरआरंगबकतरासरपंच देवकी टंडनजन आक्रोशइस्तीफा मांगअवैध लाभरिश्तेदार लाभउपेंद्र भारतीशिकायतऔद्योगिक संस्थानएनओसीअनापत्ति प्रमाण पत्रपंचायत बैठकभ्रष्टाचार आरोपअवैध वसूलीजिलाधीश शिकायतसीईओ जिला पंचायतविकास बाधितगांव विकासप्रशासनिक जांचएसडीएम आरंगमोती रकमग्रामीण विरोधपंचायत विवादऔद्योगिक अनुमतिराजनीतिक विवादगांव प्रदर्शनभ्रष्टाचार मामलाजन आंदोलनकार्रवाई की मांगग्रामीण आक्रोशअवैध कार्यजांच जारीप्रशासन कार्रवाईRaipurArangBaktaraSarpanch Devki Tandonpublic outrageresignation demandillegal benefitsrelative benefitsUpendra Bharticomplaintindustrial institutionNOCno objection certificatePanchayat meetingcorruption allegationillegal recoveryDistrict Magistrate complaintCEO District Panchayatdevelopment obstructedvillage developmentadministrative inquirySDM Aranghuge amountrural protestPanchayat disputeindustrial permissionpolitical disputevillage demonstrationcorruption casepublic movementdemand for actionrural outrageillegal workinvestigation ongoingadministration action
Next Story