छत्तीसगढ़

CM हाउस में जनदर्शन शुरू, मुख्यमंत्री साय आत्मीयता से मिल रहे हैं नागरिकों से

Nilmani Pal
27 Jun 2024 12:10 PM IST
CM हाउस में जनदर्शन शुरू, मुख्यमंत्री साय आत्मीयता से मिल रहे हैं नागरिकों से
x

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री साय Chief Minister Say आत्मीयता से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों से मिल रहे हैं। उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।

chhattisgarh news मुख्यमंत्री ने जनदर्शन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार को छह महीने हुए हैं। लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्या हल करने का प्रयास किया है। पहले भी मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के समय मुख्यमंत्री लोगों से जनदर्शन में मिलते थे। हम हर गुरुवार आप सभी से मिलेंगे और आपकी समस्या के समाधान की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को टोकन दिया जाएगा। आपके आवेदनों को दर्ज किया जाएगा और कारवाई की जाएगी। आप सभी का हृदय से अभिनंदन।


Next Story