भारत
BIG BREAKING: अब 'बुजुर्गों' को खास फायदा, राष्ट्रपति ने दी बड़ी खुशखबरी
jantaserishta.com
27 Jun 2024 12:08 PM IST

x
Ayushman Yojana: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा को संबोधित करते हुए देश के बुजुर्गों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि 70 साल का उम्र पार कर चुके सभी बुजुर्गों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत होगा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के समय जारी घोषणापत्र में इसका वादा भी किया था। 24 जून से लोकसभा का सत्र शुरू हो चुका है।
गुरुवार को संसद भवन में राष्ट्रपति मु्र्मू ने कहा कि, नई सरकार में हम 70 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को आयुष्मान का फायदा दे रहे हैं। यही नहीं किसानों के प्रति भी सरकार ने लगातार कार्य किए हैं। किसानों को 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए। इससे हमने किसानों को ज्यादा आत्मनिर्भर किया है।
इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने 'MY Bharat' का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी और बढ़ाने के लिए 'मेरा युवा भारत- MY Bharat' अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि इसमें अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक युवा रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। साथ ही कहा कि सरकार डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने की दिशा में भी काम कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





