छत्तीसगढ़

युवती की लाश सड़क में रखकर प्रदर्शन, जांच की मांग

Nil dhankar
25 Jun 2025 1:20 PM IST
युवती की लाश सड़क में रखकर प्रदर्शन, जांच की मांग
x
छग

कोरबा। कोरबा की बेटी की मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन मध्यप्रदेश पुलिस के जांच पर सवाल उठा रहे हैं. अब स्थानीय पुलिस-प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने हरदीबाजार के आमगांव चौक पर लाश को रखकर सड़क जाम कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी परिजनों को समझने का प्रयास कर रहे हैं.

कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में रहने वाले उमेद दास सिंगरौली में नौकरी करते थे, जिनके निधन के बाद उनकी पत्नी वर्तमान में अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी कर रही हैं. उमेद दास की बेटी पुष्पांजलि अपनी मां के साथ रहा करती थी. मां की अनुपस्थिति में भोपाल में रहकर पढ़ाई करने पुष्पांजलि की बड़ी बहन सिंगरौली आई थी. इस बीच काम के सिलसिले में बाहर गई थी, तीन दिन पहले लौटी बड़ी बहन को घर पहुंचने पर पुष्पांजलि की नग्न लाश मिली, जिसके गुप्तांग पर चोट के निशान नजर आ रहे थे.

परिजनों ने बताया कि उन्होंने मोरवा थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप को दर्ज करने से इनकार कर दिया. इसके अलावा पुलिस पर उन्होंने थाने से भगाने का आरोप भी लगाया. परिजनों का यह रोष अंतिम संस्कार के लिए पुष्पांजलि के शव को हरदीबाजार लाते समय फूट पड़ा और कोरबा पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए आमगांव चौक पर लाश को रखकर सड़क जाम कर दिया है. मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी घटना की जानकारी लेते हुए परिजनों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं.

Next Story
null