छत्तीसगढ़
घर के सामने नशा करने का विरोध, कालीबाड़ी में हुई चाकूबाजी
Nil dhankar
26 May 2026 9:27 AM IST

x
रायपुर। बीती रात शहर के बीच कोतवाली और आजाद चौक इलाके में जमकर बलवा कटा। दोनों ही वारदातों के दोनों ही गुट फरार हैं। कोतवाली से कुछ दूरी पर कालीबाड़ी में घर के बाहर चाकू बाजी हो गई। कुछ युवकघर के पास नशा कर रहे थे।
उस घर के लोगों ने रोका तो नशेड़ियों ने मारपीट शुरू कर दी।इसी बीच एक ने नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है। इस मामले में पुलिस ने 1 को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी और उसके फरार बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
दूसरी घटना आजाद चौक इलाके में हुई। यहां एक युवती की किसी से बातचीत को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव किया गया। इसमें राह चलते कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इसमें एक घायल हुआ। इस घटना के दोनों गुट फरार है।
Next Story





