छत्तीसगढ़

ड्रिप सिंचाई और आधुनिक खेती से किसान की जीवन में खुशहाली

Nil dhankar
20 July 2026 5:38 PM IST
ड्रिप सिंचाई और आधुनिक खेती से किसान की जीवन में खुशहाली
x

नारायणपुर। विकासखंड नारायणपुर के ग्राम नेतानार निवासी किसान वासुदेव शिवलाल ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है। पहले वे मुख्य रूप से पारंपरिक धान की खेती करते थे, जिससे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होता था।

लेकिन उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन ने उनकी खेती की दिशा बदल दी। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने किसान को ड्रिप सिंचाई प्रााली अपनाने और सब्जी उत्पादन के लिए प्रेरित किया। विभाग की तकनीकी सलाह पर उन्होंने 1 हेक्टेयर क्षेत्र में बैंगन और लौकी की खेती शुरू की। ड्रिप सिंचाई के उपयोग से पानी की बचत हुई, फसल की गुणवत्ता बेहतर बनी और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

आज किसान अपनी उपज को स्थानीय बाजार में बेचकर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। सब्जी उत्पादन से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती नियमित आय का भरोसेमंद माध्यम बन गई है। किसान वासुदेव की यह सफलता अब क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। वे आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक खेती के लाभों को देखकर सब्जी उत्पादन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह उदाहरण दर्शाता है कि विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन, ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों और किसानों की मेहनत के समन्वय से कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।

Next Story