छत्तीसगढ़

प्रॉपर्टी डीलर निकला था मॉर्निंग वॉक करने, कार ने रौंदा

Nil dhankar
28 Dec 2025 10:22 AM IST
प्रॉपर्टी डीलर निकला था मॉर्निंग वॉक करने, कार ने रौंदा
x
छग

बिलासपुर. मार्निंगवाक पर निकले प्रापर्टी डीलर को पीछे से तेज रफ्तार में चल रही कार के चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया. कार की टक्कर से 15 फीट ऊपर उछलकर गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है.

सिवल लाइन पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर को उसलापुर प्रकृति विहार निवासी प्रापर्टी डीलर रवि सिंह सुबह 7 बजे घर से मार्निंगवाक पर निकले थे. उसलासपुर स्मार्ट सिटी में वे दोस्त से मोबाइल में बात करते हुए सड़क किनारे पैदल जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से उसलापुर ब्रिज की ओर से आ रही बेलगाम तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार के चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी और भाग निकला. कार की टक्कर से रवि सिंह 15 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरे, जिससे उनके सिर, पैर, हाथ चेहरे में गंभीर चोट आई है. उनके दोस्त स्मार्ट रोड पहुंचे तो वहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी. वे कार रोककर पास में गए तो रवि सिंह गंभीर रूप से घायल होकर पड़े हुए थे. उन्होंने तत्काल उन्हें इलाज के लिए निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है.

सड़क दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. कार चालक खतरनाक तरीके से चलाते हुए जानबूझकर जबरदस्त टक्कर मारकर भागते नजर आ रहा है. पीड़ित पक्ष ने फुटेज सहित कार चालक का नाम तक पुलिस को उपलब्ध करा दिया है. उसके बाद भी पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर साधारण बीएनएस की धारा 125 ए, 281 के तहत जुर्म दर्ज कर खानापूर्ति कर ली गई है.

Next Story
null