छत्तीसगढ़

ट्रेन यात्रियों के लिए प्रमोशनल कियोस्क सेवा शुरू

Nilmani Pal
3 May 2025 1:48 PM IST
ट्रेन यात्रियों के लिए प्रमोशनल कियोस्क सेवा शुरू
x

बिलासपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय के सामने प्रमोशनल कियोस्क सेवा शुरू की है। इसका उद्घाटन मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस भारतीयन ने किया। इस सेवा का उद्देश्य पार्सल बुकिंग को सरल और सुविधाजनक बनाना है।

कियोस्क के संचालन की जिम्मेदारी मेसर्स श्री राधा स्वामी कार्गो, बिलासपुर को सौंपी गई है। इसके माध्यम से यात्री और ग्राहक घर बैठे पार्सल की बुकिंग, पैकिंग, अनपैकिंग, कलेक्शन और डिलीवरी जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। लाइसेंसी द्वारा यात्रियों से रेलवे द्वारा निर्धारित दरों पर शुल्क लिया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह पहल ‘स्मार्ट स्टेशन’ के विज़न को आगे बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है।

Next Story
null