छत्तीसगढ़

रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति

Nil dhankar
6 Sept 2024 3:20 PM IST
रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति
x

रायगढ़ raigarh news । छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी आदेश क्रमांक पुमु/स्था/ए-3/एम-2805/2024 रायपुर 03.09.2024 के तहत विभिन्न जिलों में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गया है। पदोन्नत के तहत जिला पुलिस रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षक- संध्यारानी कोका, कुसुम कैवर्त और दिनेश कुमार मिंज को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई ।

chhattisgarh आदेश के फलस्वरूप आज पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने इन तीनों सहायक उपनिरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगाया गया और पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए उप निरीक्षकों को निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं । chhattisgarh news

Next Story