छत्तीसगढ़
पाम ऑयल खेती को बढ़ावा, कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र में दिए विस्तार के निर्देश
Shantanu Roy
10 April 2026 2:02 PM IST

x
छग
Balodabazar. बलौदाबाजार। जिले में पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भाटापारा तहसील के खपराडीह स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा कर यहां चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया और फसल विविधीकरण व उन्नत नर्सरी विकास पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र की लोकेशन को उपयुक्त बताते हुए निर्देश दिए कि यहां एक मॉडल तैयार किया जाए, जिससे किसान आधुनिक और लाभकारी खेती की तकनीक समझ सकें और उसका लाभ उठा सकें। उन्होंने विशेष रूप से पाम ऑयल की खेती को लाभकारी बताते हुए किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करने को कहा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा देने के लिए नर्सरी विकसित की जाए, ताकि किसानों को पौधे आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने वर्ष 2026 में लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में पाम ऑयल की खेती का लक्ष्य निर्धारित कर कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दुग्ध उत्पादन इकाई का भी अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आम का पौधा भी रोपा। इसके बाद कलेक्टर ने प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण केंद्र में मौजूद किसानों से संवाद किया।
खेती से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी और कहा कि रबी मौसम में धान की जगह तिलहन, दलहन और मसूर जैसी फसलें लेने से जल संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन फसलों की खरीद समर्थन मूल्य पर की जा रही है, जिससे किसानों की आय में सुधार हो सकता है। किसानों ने भी बताया कि केंद्र में उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी मिल रही है, जिससे उत्पादन में लाभ हो रहा है। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल, कृषि विज्ञान केंद्र अधिष्ठाता अंगद सिंह राजपूत, सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी और उप संचालक कृषि दीपक नायक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
Tagsबलौदाबाजारपाम ऑयल खेतीकृषि विज्ञान केंद्रकुलदीप शर्माफसल विविधीकरणनर्सरी विकासकिसान प्रशिक्षणतिलहन दलहनआम पौधारोपणकृषि योजनाBalodabazarPalm Oil FarmingKrishi Vigyan KendraKuldeep SharmaCrop DiversificationNursery DevelopmentFarmer TrainingOilseeds PulsesMango PlantationAgriculture Schemeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





