छत्तीसगढ़
प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी" से लौटी बिटिया की मुस्कान, नाक की जन्मजात विकृति का हुआ सफल इलाज
Shantanu Roy
4 Oct 2025 11:53 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित अभिनव पहल “प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी” के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास लौट रही है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रॉजेक्ट जिला प्रशासन रायपुर, प्लास्टिक सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी संयुक्त सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कटे-फटे होंठ और तालू की समस्या जैसे पीड़ित मरीजों का पूरी तरह निःशुल्क उपचार किया जा रहा है, ताकि कोई भी परिवार आर्थिक कारणों से वंचित न रहे, और उनके बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ सके। इसी पहल के अंतर्गत रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 13 वर्षीय फेमिन बाई का ब्लाइंडर सिंड्रोम का सफल ऑपरेशन हाल ही में कालड़ा बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में किया गया।
फेमिन बाई लंबे समय से इस समस्या से पीड़ित थी। लेकिन अब ऑपरेशन के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके परिजन ने बताया कि फेमिन गुढ़ियारी स्थित रामनगर स्थित शासकीय स्कूल में कक्षा छठवीं की छात्रा है। उनके शिक्षक द्वारा उनके परिजनों को जिला प्रशासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में पता चला। स्वास्थ्य विभाग ने परिजन का पूरा सहयोग किया और जल्द ही इस योजना के तहत उसका मुफ्त इलाज करवाया। रायपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉ सुनील कालड़ा ने बताया कि फेमिन नाक की जन्मजात विकृति ब्लाइंडर सिंड्रोम से पीड़ित थी। इसमें नाक दबा हुआ होता है। उन्होंने कहा कि अब बच्ची का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर दिया गया और वह पूरी तरह स्वस्थ है। फेमिन के परिजनों ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी” ने सचमुच उनकी जिंदगी में मुस्कान और उम्मीद दोनों लौटा दी हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





