छत्तीसगढ़

प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां: जन्मदिन पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने बच्चों संग मनाया उत्सव

Shantanu Roy
25 Aug 2025 8:49 PM IST
प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां: जन्मदिन पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने बच्चों संग मनाया उत्सव
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना तथा न्योता भोज के तहत जिला प्रशासन की अभिनव पहल "प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां" के तहत जिला रायपुर में विभिन विभाग में कार्यरत शासकीय अधिकरियों एवं कर्मचारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है एवं जन्मदिन आंगनबाड़ी या स्कूल में मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में डाटा एंट्री ऑपरेटर आकांक्षा शर्मा, ANM-RBSK किरण वर्मा, NHM चंद्रिका देशलहरे, MPW मीना बच्चर ने बच्चों के साथ केक काटकर और पौष्टिक आहार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने 5 कर्मचारियों को एसएमएस द्वारा ई-कार्ड के माध्यम से जन्मदिन की पूर्व संध्या बधाई संदेश भेजा एवं नजदीकी आंगनबाड़ी अथवा स्कूल की जानकारी दी गई।
Next Story