छत्तीसगढ़
जशपुर में प्राइवेट विमान क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत
Nil dhankar
20 April 2026 3:38 PM IST

x
जशपुर। जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं एसएसपी लाल उमेंद भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। पूरा मामला नारायणपुर क्षेत्र का है।
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। पहाड़ से आग की लपटें उठ रही है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।
Next Story





