छत्तीसगढ़

बाथरूम में गिरने से घायल कैदी की मौत

Nilmani Pal
5 Jun 2026 11:43 AM IST
बाथरूम में गिरने से घायल कैदी की मौत
x
छग

जगदलपुर। नक्सल मामले में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रमेश कुंजम के रूप में हुई है, जो बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर का रहने वाला था। रमेश कुंजम नक्सल मामलों में जेल में बंद था और नवंबर 2025 में उसे दंतेवाड़ा जेल से जगदलपुर केंद्रीय जेल स्थानांतरित किया गया था।

बताया जा रहा है कि 4 तारीख को जेल परिसर के बाथरूम में गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।

इससे पहले रविवार तड़के केंद्रीय जेल में एक महिला बंदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। अब महज पांच दिनों के भीतर दूसरी मौत ने जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Story