छत्तीसगढ़

प्रिंसिपल ने गंदे नियत से किया टच, छात्रा फंदे में झूली

Nil dhankar
24 Nov 2025 3:11 PM IST
प्रिंसिपल ने गंदे नियत से किया टच, छात्रा फंदे में झूली
x
छग

जशपुर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मिशनरी स्कूल की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा बैड टच और प्रिंसिपल के छेड़छाड़ से परेशान थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा 9वीं कक्षा की छात्रा थी और स्कूल के छात्रावास में रहती थी। आज उसने हॉस्टल के स्टडी रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से छात्रा का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें छात्रा ने अपनी आपबीती और प्रिंसिपल द्वारा की गई छेड़छाड़ का जिक्र लिखा है। जानकारी यह भी सामने आई है कि बिना परमिशन छात्रावास का संचालन हो रहा था, जिसमें छात्रा रह रही थी।

वहीं ममले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story
null