छत्तीसगढ़

प्राचार्य ई-संवर्ग काउंसिलिंग प्रक्रिया स्थगित

Nilmani Pal
17 Nov 2025 9:32 AM IST
प्राचार्य ई-संवर्ग काउंसिलिंग प्रक्रिया स्थगित
x

रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा प्राचार्य ई-संवर्ग की काउंसिलिंग प्रक्रिया 17 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ की जानी थी, परन्तु कुछ पदोन्नत प्राचार्यों द्वारा प्राप्त निवेदन के अनुसार दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु समय प्रदान करना आवश्यक पाया गया। इस कारण काउंसिलिंग प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित करते हुए 17 से 19 नवम्बर 2025 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।

दावा-आपत्तियों के परीक्षण एवं निराकरण हेतु संचालनालय स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रभारी अधिकारी के रूप में उप संचालक बी. एल. देवांगन तथा सदस्य के रूप में सहायक संचालक एच.सी. दिलावर, सहायक संचालक रामजी पाल, सहायक वर्ग-3 के सूरज यादव एवं कृष्ण कुमार मेश्राम को सम्मिलित किया गया है।

समिति को निर्देशित किया गया है कि वह सभी प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण कर 21 नवम्बर 2025 को अपनी संपूर्ण रिपोर्ट संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को प्रस्तुत करे। काउंसिलिंग की अगली तिथि संबंधी सूचना शीघ्र पृथक से जारी की जाएगी।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी संभागीय संयुक्त संचालकों तथा जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को इस संबंध में अवगत कराएं।

Next Story
null