छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही जिंदगी

Nilmani Pal
23 Nov 2025 6:00 PM IST
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही जिंदगी
x

रायगढ़। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक और उल्लेखनीय बदलाव लेकर आई है। यह योजना न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो रही है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों पर सोलर प्लांट स्थापित कर बिजली बिल में भारी बचत कर रहे हैं और स्वच्छ ऊर्जा को प्राथमिकता दे रहे हैं।

इसी क्रम में स्प्रिंग वैली कॉलोनी रायगढ़ की निवासी माधुरी नायक ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट स्थापित किया है। सोलर सिस्टम के उपयोग से उन्हें प्रतिमाह 4 से 5 हजार रुपये तक की बचत हो रही है। पहले उनके घर में मासिक बिजली बिल 5,000 से 6,000 रूपये आता था, जो घटकर अब मात्र 1,000 से 1,200 रुपए रह गया है। प्राप्त बचत राशि का वे उपयोग बच्चों की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा सहित अन्य आवश्यक कार्यों में कर रही हैं।

संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी और समय पर मिली सब्सिडी

नायक ने बताया कि जुलाई माह में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगवाया। संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी रही और समय पर सब्सिडी भी मिल गई। सोलर ऊर्जा से बिजली बिलों में अत्यधिक कमी आई है और पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा केवल आर्थिक बचत का साधन ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और भविष्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण निवेश है।

Next Story
null