छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में प्रेशर कुकर बम को डिस्ट्रॉय किया गया, फोर्स को उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम

Nilmani Pal
6 Oct 2025 2:28 PM IST
दंतेवाड़ा में प्रेशर कुकर बम को डिस्ट्रॉय किया गया, फोर्स को उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम
x

दंतेवाड़ा। जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश को जवानो ने नाकाम कर दिया है। जवानो ने 5 KG का प्रेशर कुकर बम बरामद कर फैल कर दी है। दरअसल, सातधार-मालेवाही मार्ग पर नक्सलियों ने जवानो को नुकसान पहुँचाने के मंसूबे से IED बम प्लांट कर रखा था।

CRPF195 बटालियन, बारसूर और मालेवाही थाने के जवानो ने IED बम बरामद कर मौके पर ही नेस्तनाबूद कर दिया। बता दें कि, सितंबर महीने इसी इलाके में नक्सलियों की IED की चपेट में आकर दो CRPF के जवान घायल भी हो चुके हैं।

गौरतलब है कि, 11 सितंबर 2025 को एक IED ब्लास्ट हुआ था, जिसकी चपेट में आने से दो जवान बुरी तरह घायल हो गए थे। इस घटना के बाद जवान लगातार आसूचना संकलन कर रहे थे और लगातार ऑपरेशन्स भी कर रहे थे। इसी कड़ी में सूचना मिली कि, IED लगा हुआ है। जिसके बाद जवानों ने उसे रिकवर कर ब्लास्ट किया गया। बताया जा रहा है कि, यह आईडी कूकर में लगा हुआ था और उसमे करीब 5 किलो के आसपास एक्सप्लोसिव लगा हुआ था। जिसे ब्लास्ट किया गया है।

Next Story
null