छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने मांगा आय-व्यय का ब्यौरा

Nil dhankar
25 Jan 2026 12:01 PM IST
प्रेस क्लब अध्यक्ष ने मांगा आय-व्यय का ब्यौरा
x

मोहन तिवारी ने पूर्व अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष को पत्र लिखा, प्रशासनिक चार्ज हैंडओवर करें

रायपुर। प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष औऱ पदाधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर औऱ कोषाध्यक्ष को पत्र लिखकर आय-व्यय का ब्योरा औऱ पदाधिकारियों को प्रशासनिक अधिकार हैंड ओ्व्हर करने के साथ संपूर्ण दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपने का आग्रह किया है। 13 जनवरी को आए परिणांम के तत्काल बाद प्रेसक्लब को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार सौपना था, लेकिन अपने कर्तव्य से विमुख होकर न तो पत्र का जवाब दिया औऱ न ही आय-व्यय का ब्योरा दिया जो अनुशासन हीनता की श्रेणी में आने के साथ आपराधिक मामला बनता है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी औऱ महासिचव गौरव शर्मा ने प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर को संबोधित पत्र में लिखा कि आपके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान कार्यकारिणी द्वारा क्लब के सुचारू संचालन हेतु किए गए कार्यों के लिए प्रेस क्लब की वर्तमान कार्यकारिणी आभार व्यक्त करती है। हमें आशा है कि भविष्य में भी प्रेस क्लब को आपका सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा। वर्तमान कार्यकारिणी के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि आपके कार्यकाल की समाप्ति के पश्चात वित्तीय वर्ष 2024–25 एवं दिसंबर 2025 तक की अवधि का प्रेस क्लब का संपूर्ण एवं अद्यतन आय-व्यय विवरण अब तक विधिवत प्रस्तुत नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रेस क्लब से संबंधित लेखा अभिलेख, दस्तावेज़, दायित्व एवं प्रशासनिक चार्ज का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार हैंडओवर भी लंबित है। प्रेस क्लब की पारदर्शिता, जवाबदेही तथा संस्थागत गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से यह आवश्यक है कि आप अपने कार्यकाल की अवधि का संपूर्ण आय-व्यय विवरण,संबंधित लेखा-जोखा, अभिलेख एवं दस्तावेज़, .प्रेस क्लब का प्रशासनिक चार्ज निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत वर्तमान कार्यकारिणी को विधिवत सौंपे।

प्रफुल्ल ठाकुर ने पत्र की प्राप्ति के तीन (03) दिवस के भीतर उपरोक्त विषयों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए आवश्यक दस्तावेज़ों सहित प्रेस क्लब कार्यालय में उपस्थित होकर चार्ज हैंडओवर की प्रक्रिया पूर्ण करने का कष्ट करें, और वर्तमान कार्यकारिणी निर्विघ्न रूप से प्रेस क्लब के प्रशासनिक एवं प्रबंधन संबंधी कार्यों का संचालन कर सके। यह संज्ञान पत्र प्रेस क्लब के संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप कार्यकारिणी के निर्णयानुसार जारी किया जा रहा है। पत्र की प्रतिलिपि पूर्व महासचिव वैभव शिव पांडे, पूर्व कोषाध्यक्ष रमन हलवाई को भी प्रेषित किया है।

Next Story
null