छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 की मौत, सरगुजा में सड़क हादसे

Nil dhankar
25 May 2026 9:29 AM IST
राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 की मौत, सरगुजा में सड़क हादसे
x

सरगुजा। सरगुजा संभाग में सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरपान की है, जहां रविवार शाम बाइक सवार मजदूरों की तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में चारों की मौत हो गई।

मामला सनावल थाना क्षेत्र का है। ट्रैक्टर ड्राइवर ने हादसे के बाद गाड़ी नहीं रोकी बल्कि घायलों को 100 मीटर तक घसीटकर ले गया, वहीं उन्हें तड़पता छोड़ भाग निकला। मृतकों में सभी चचेरे भाई है, एक ही परिवार के हैं। वे मजदूरी करते थे और राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र है।

दूसरी घटना नेशनल हाईवे-130 (अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग) पर हुई। जजगा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 ग्रामीणों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर गए और कई मीटर तक घिसटते चले गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों ग्रामीण मेहमानी में जजगा आए थे और रात करीब 10 बजे वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ।

Next Story