छग की NSS कार्यक्रम अधिकारी को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, CM साय ने दी बधाई

रायपुर। छग की NSS कार्यक्रम अधिकारी को राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मानित किया, CM साय ने बधाई देते कहा, नारायणपुर जिले के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र की अधिष्ठाता एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्ना नशीने को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान न केवल डॉ. रत्ना नशीने के समर्पण और कर्मनिष्ठा की पहचान है, बल्कि हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने नारायणपुर और ओरछा जैसे सुदूर आदिवासी अंचलों में स्वच्छता, रक्तदान, जैविक खेती, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण जैसे अनेक अभियानों से समाज में नई चेतना का संचार किया है।
डॉ. रत्ना नशीने और उनकी टीम को हार्दिक बधाई आपकी यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि अबूझमाड़ की धरती पर परिवर्तन की नई कहानी लिखी जा रही है।
सेवा और समर्पण से नारायणपुर ने बनाई राष्ट्रीय पहचान
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 10, 2025
नारायणपुर जिले के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र की अधिष्ठाता एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्ना नशीने जी को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित… pic.twitter.com/uJrR64JX3M





