छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबिकापुर में, राशि ट्रांसफर करेंगी वैद्यों को

Nil dhankar
20 Nov 2025 7:18 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबिकापुर में, राशि ट्रांसफर करेंगी वैद्यों को
x
पढ़े पूरी खबर

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगी। वे अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले आयोजनों में शामिल होंगी। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति अपने प्रदेश प्रवास के दौरान वैद्यों-देवस्थलों से जुड़ी दो योजनाओं का उद्घाटन भी कर सकती है। पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है।

मुख्यमंत्री वैद्यराज सम्मान निधि के तहत ऐसे वैद्यों को हर साल 5000 रुपए विभाग डीबीटी के माध्यम से देगा। इन वैद्यों का चयन तीन स्तर पर होगा। ऐसे 50 वैद्यों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया भी गया है, जिनमें से 5-10 वैद्यों को मंच पर राष्ट्रपति सम्मानित भी करेंगी। प्रदेश में पहली बार उत्तर क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत पहले ग्राम स्तर पर हुई। इसके बाद जिला स्तर के प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को 50, 25 और 15 हजार रुपए पुरस्कार राशि दी गई।

अब 19 को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता है। इसमें जो विजेता होगा उसे 2 लाख रुपए राष्ट्रपति के हाथों से दिलवाए जाएंगे। द्वितीय विजेता को एक लाख और तृतीय को 50 हजार रुपए मिलेंगे।

Next Story
null